शीतल मान बहादुरगढ़ को सौंपी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी
जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

10 जुलाई,
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव शीतल मान को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर भिवानी जिले का दायित्व सौंपा है। अलका लाम्बा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में शीतल मान को विधानसभा चुनाव तक जिम्मेदारी देने के साथ उन्हें तुरंत प्रभाव से भिवानी जिले में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने को कहा गया है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
नव नियुक्त राष्ट्रीय पर्यवेक्षक शीतल मान ने अपने चयन को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है और उस पर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी के “ लड़की हूं लड़ सकती हूं “ के नारे को लेकर महिला वर्ग में बड़ा जोश है उसे और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
शीतल मान बोली……..
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ है और हर रोज प्रदेश के किसी ना किसी कोने से महिलाओं के बलात्कार, छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार की खबर सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि देश महिला पहलवान बेटियों के साथ हुई पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही और सरकार की चुप्पी को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं के रसोई के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इन सबका बदला प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में लिया जाएगा और महिला कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन विरोधी सरकार को चलता करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।